यहाँ विद्यार्थी एवं शिक्षक अपनी कक्षा एवं विषय से सम्बंधित प्रश्न पूछ सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए अपनी कक्षा के विषय के लिए निर्धारित बॉक्स में अपना प्रश्न अंकित कर सकते है। साथ ही, पूछे गए प्रश्नों के उत्तर भी दे सकते हैं। 

Please Login or Register to create posts and topics.

भौतिकी

सदिश राशि का परिभाषा क्या है?

 

जिस भौतिक राशि में मात्रा (परिमाण) तथा दिशा दोनो निहित होते हैं उन्हें सदिश राशि कहते है। सदिश राशियों के उदाहरण हैं - वेग, बल, संवेग इत्यादि

Quote from Manoj Kumar on June 22, 2021, 10:30 am

सदिश राशि का परिभाषा क्या है?

 

यदि किसी भौतिक राशि में दिशा एवं परिमाण हो , उसे सदिश राशि कहते है। यह परिभाषा अपूर्ण है। क्योकि जब 9th का विद्यार्थी 10th में पढ़ेगा कि विद्दुत धारा अदिश है। जबकि विद्दुत धारा में दिशा एवं परिमाण दोनों होता हैं । उस समय उसे सदिश के अवधारणा पर संदेह होगा। 

अत: वह भौतिक राशि जिसमे दिशा एवं परिमाण हो और वह सदिश बीजगणित के नियमों का पालन करे , तो उसे सदिश राशि कहते है। 

विद्दुत धारा में दिशा एवं परिमाण दिनों होते हैं , परंतु वह सदिश बीजगणित के नियमों का पालन नहीं करता है। अत: विद्दुत धारा अदिश राशि है।

मेरा सुझाव है कि 9th में सदिश बीजगणित की प्रारम्भिक  जानकारी आवश्यक है। 

Share